कार्बोहाइड्रेट –
- कार्बोहाइड्रेटस हमारे भोजन में मुख्य रूप से अनाजों (गेहूँ, चावल, मक्कों) दूध, फल, शर्करा, शहद तथा दालों में पाए जाते हैं।
- कार्बोहाइड्रेट का मुख्य कार्य हमें ऊर्जा प्रदान करना है।
- कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त होने वाली ऊर्जा 4 Kcal प्रति ग्राम है।
- कार्बोहाइड्रेटस को सामान्यतया शर्कराएँ (Sugars) भी कहा जाता है क्योंकि अधिकांश कार्बोहाइड्रेटस स्वाद में मीठे, जल में घुलनशील एवं सरल शर्कराओं के आपस में जुड़ने से बने होते हैं।
- कार्बोहाइड्रेट C, H व O से मिलकर बने यौगिक है।
- कार्बोहाइड्रेट का सामान्य सूत्र CnH2nOn या Cn(H2O) है।
- इन यौगिकों के अंतिम सिरे पर एल्डिहाइड समूह (CHO→एल्डोज शर्करा) समूह


कीटोज शर्करा) उपस्थित होती है।
- रासायनिक संगठन के आधार पर कार्बोहाइड्रेट के प्रकार -
(1) सरल कार्बोहाइड्रेटस -
(i) मोनोसैकेराइड
(ii) ओलिगोसैकेराइड
(2) जटिल कार्बोहाइड्रेटस -
(i) पॉलीसैकेराइड
मोनोसैकेराइड –
- इसमें शर्करा का केवल 1 अणु पाया जाता है।
- ये सरलतम कार्बोहाइड्रेटस हैं, जो स्वाद में मीठे, रंगहीन एवं जल में घुलनशील होते हैं।
- कार्बन की संख्या के आधार पर मोनोसैकेराइड निम्न प्रकार के होते हैं-
- ट्राईओज शर्करा –
- 3 कार्बन युक्त शर्कराएँ ट्राईओज शर्कराएँ कहलाती हैं।
- डाई हाहड्रॉक्सी एसीटोन, ग्लिसरेल्डिहाइड ट्राईओज शर्करा है।
(ii) टेट्रोज शर्करा -
- 4 कार्बन युक्त शर्करा, टेट्रोज शर्करा कहलाती है।
- इरिथ्रोज, थ्रियोज शर्करा टेट्रोज शर्करा है।
(iii) पेण्टोज शर्करा -
- 5 कार्बनयुक्त शर्करा, पेण्टोज शर्करा कहलाती है।
- राइबोज, डी-ऑक्सीराइबोज शर्करा पेण्टोज शर्करा है।
- डी-ऑक्सी राइबोज शर्करा का सूत्र C5H10O4 होता है।
(iv)हेक्सोज शर्करा –
- 6 कार्बन युक्त हेक्सोज शर्करा कहलाती है।
- ग्लूकोज, गैलेक्टोज, फ्रक्टोज तथा मैनोज हेक्सोज शर्कराएँ हैं।
(v) हेप्टोज शर्करा –
- 7 कार्बन युक्त हेप्टोज शर्करा कहलाती है।
- सीडोहेप्टुलोज हेप्टोज शर्करा है।
- सीडोहेप्टुलोज का सूत्र C7H14O7 है।