♦ अमीनो अम्ल का वर्गीकरण (Classification of Amino Acid):-
(1) उदासीन अमीनो अम्ल-
1. ग्लाइसीन
2. एलेनिन
3. वेलीन
4. ल्यूसीन
5. आइसोल्यूसीन
(2) अम्लीय अमीनो अम्ल-
1. एस्पार्टिक अम्ल
2. एस्पार्जिन
3. ग्लूटेमीन
4. ग्लूटैमिक अम्ल
(3) क्षारीय अमीनो अम्ल-
1. आर्जिनिन
2. लाइसीन
(4) OH समूह युक्त अमीनो अम्ल-
1. सेरीन
2. थ्रिऑनीन
(5) सल्फर युक्त अमीनो अम्ल
1. सिस्टीन
2. मैथिऑनीन
(6) एरौमेटिक अमीनो अम्ल-
1. टायरोसीन
2. ट्रिप्टोफेन
3. फेनिल ऐलानीन
(7) विषमचक्रीय अमीनो अम्ल-
1. प्रोलीन
2. हिस्टीडीन
Note:-
प्रोलीन एक अपवाद है यहाँ द्वितीयक ऐमीनो समूह (-NH) a- कार्बन से जुड़े होते है। इस प्रकार यह एक अमीनो कार्बोक्लिक अम्ल होता है।
प्रथम सदस्य- ग्लाइसीन को छोड़कर बाकी सभी अमीनो अम्ल में असममित कार्बन परमाणु होता है, अत: ये प्रकाश सक्रिय होते हैं।
आवश्यक अमीनो अम्ल (8)-
- इनका निर्माण हमारे शरीर में नहीं हो पाता है,अत: भोजन में इनका होना जरूरी है।
- आवश्यक अमीनो अम्ल निम्न है-
(1) वेलीन
(2) ल्यूसीन
(3) आइसोल्यूसीन
(4) लाइसीन
(5) मैथिऑनीन
(6) ट्रिप्टोफेन
(7) थ्रिऑनीन
(8) फिनाइल एलेनीन

अर्द्ध आवश्यक अमीनो अम्ल (2)-
- इनका निर्माण केवल वयस्कों में होता है।
- अर्ध आवश्यक अमीनो अम्ल निम्न है-
(1)आर्जिनीन
(2)हिस्टीडीन
अनावश्यक अमीनो अम्ल (10)-
इनका निर्माण हमारे शरीर में हो जाता है।
अनावश्यक अमीनो अम्ल निम्न है-
(1) ग्लाइसीन
(2) ऐलानीन
(3) ग्लूटैमिक अम्ल
(4) एस्पेराजीन
(5) सेरीन
(6) सिस्टीन
(7) टाइरोसीन
(8) प्रोलीन
(9) ऐस्पार्टिक अम्ल
(10) ग्लूटेमीन
♦ प्रोटीन के प्रकार (Types of Protein)-

A. आकार के आधार पर ये दो प्रकार के होते हैं-
(i) रेशेदार- कोलेजन, इलास्टिन, मायोसीन
(ii) गोलाकार- हिस्टोन, एल्बुमिन, ग्लोब्यूलिन
B.कार्य के आधार पर-
(1) एन्जाइम्स के रूप में- पेप्सिन, एमायलेज
(2) संरचनात्मक- कोलेजन, किरेटिन
(3) भोजन संग्रहण- एल्बुमिन, ग्लेटेमिनस
C. संगठन के आधार पर-
(i) सरल
(ii) संयुग्मित
(iii) व्युत्पन्न
(1) सरल प्रोटीन:-
1. ये केवल अमीनो अम्ल से बने होते हैं।
2. अधिकांश प्रोटीन जैसे- पेप्सिन, किरेटिन, कोलेजन, हिस्टोन आदि सरल प्रोटीन है।
(2) संयुग्मित प्रोटीन:-
1. अमीनो अम्ल तथा क्रियात्मक समूह मिलकर संयुग्मित प्रोटीन का निर्माण होता है।
2.हीमोग्लोबिन, साइटोक्रोम, ग्लाइको प्रोटीन, लिपो प्रोटीन आदि संयुग्मित प्रोटीन है।
(3) व्युत्पन्न प्रोटीन:-

Note:- केसीन एक दुग्ध प्रोटीन है, जिसमें सभी आवश्यक अमीनो अम्ल होते हैं।
♦ प्रोटीन के कार्य-
(1) हार्मोन्स की तरह जैसे- इन्सुलिन, थायरॉक्सिन, STH

(2)  पौधों एवं जन्तुओं में एन्जाइम्स के रूप में।
(3)  यह बाल, माँसपेशियों तथा त्वचा का मुख्य घटक है।
(4) कार्बोहाइड्रेटों तथा वसाओं की कमी होने पर शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करते हैं।
(5) हीमोग्लोबिन गैसीय परिवहन में सहायक है।
(6) कुछ प्रोटीन जैसे- एल्बुमिन तथा फेसियोलीन भोजन संग्रहण में सहायक है।
(7) ग्लाइको प्रोटीन कोशिकीय पहचान में सहायक है।
Note:- जब प्राकृतिक प्रोटीन में भौतिक परिवर्तन जैसे- ताप में परिवर्तन अथवा रायासनिक परिवर्तन जैसे PH में परिवर्तन में करते है, तो प्रोटीन अपनी जैव सक्रियता खो देते हैं। इस प्रक्रिया को प्रोटीन का विकृतिकरण कहते हैं।