पाचन तंत्र
आहारनाल के विभिन्न भाग-
- मुख गुहा/Oral Cavity- पाचन तंत्र में आहारनाल के प्रारंभिक भाग के रूप में मुख गुहा में 2 प्रमुख संरचनाऐं दाँत/Teeth एवं जिह्वा (Tongue) पाए जाते हैं।
- दाँत –
द्विबारदंती/Diphyodont (दो बार दाँत आते हैं)
विषमदंती/Heterodont (4 अलग-अलग प्रकार के दाँत)
कोष्ठदंती/Thecodont (अस्थि में बने सॉकेट/कोष्ठ में पाए जाते हैं)
मानव दाँत:-
ये दो प्रकार के होते हैं,जो निम्न है-
1. प्राथमिक दाँत (दूध के दाँत)
2. स्थायी दाँत

प्राथमिक दाँत/Milk teeth
(Primary teeth)
- ये दाँत 6 वें माह से आना प्रारंभ तथा 12-14 वर्ष की उम्र तक बच्चे के मुख में पाए जाते हैं।
- इनकी संख्या 20 होती है।
- प्राथमिक दंत सूत्र
I C Pm m
2 1 0 2
2 1 0 2
स्थायी दाँत/Permanent Teeth
- 5-6 वर्ष की आयु से लगभग 27 वर्ष की आयु तक पूर्ण रूप से आ जाते हैं।
- इनकी संख्या 32 होती है।
I C Pm m
2 1 2 3
2 1 2 3
जिह्वा/Tongue:-
- ये पेशियों से निर्मित संरचना है, जो मुख गुहा में भोजन के स्वाद का पता लगाने में, भोजन की गति में, निगलने में, बोलने तथा भोजन में लार को मिलाने के कार्य जिह्वा के द्वारा किए जाते हैं।
नोट- मानव शरीर का सबसे कठोरतम पदार्थ इनैमल होता है।
इनैमल CaCo3 तथा CaPo4 का बना होता है।