आहारनाल से संबंधित ग्रंथियाँ
अग्नाशय/Pancreas:-
यह एक मिश्रित ग्रंथि/Mixed gland है।
इनके बहि:स्त्रावी भाग से (Exocirine part) अग्नाशय रस/Pancreas Juice से स्त्रावित होता है। तथा यह विरसंग नलिका से ड्यूडीनम में पहुँच कर पाचन में सहायक हैं।
अंत: स्त्रावी भाग-
अग्नाशय ग्रंथि के अंत: स्त्रावी भाग से निम्न हॉर्मोन्स स्त्रावित होते हैं।
1. ग्लूकेगॉन (यह अग्नाशय ग्रंथि की α-कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित होता है)
2. इन्सुलिन (यह अग्नाशय ग्रंथि की β-कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित होता है)
3. सोमेटोस्टेटिन (यह अग्नाशय ग्रंथि की ᵟ-कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित होता है)
4. पैक्रियाटिक पॉलीपेप्टाइड हॉर्मोन्स (यह अग्नाशय ग्रंथि की P-P -कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित होता है)
• इन्सुलिन हमारे रक्त में शर्करा स्तर को घटाता है, जबकि ग्लूकैगॉन रक्त में शर्करा स्तर को बढ़ाता है। अत: एक-दूसरे के विरोधी हॉर्मोन्स हैं।
• सोमेटोस्टेटिन हॉर्मोन्स हमारी शरीरिक वृद्धि का नियंत्रण करता है।
• P-P हॉर्मोन्स/पैंक्रियाटिक पॉलीपेप्टाइड हॉर्मोन्स अग्नाशयी रस/Pancreatic Juice के स्त्रवण को कम होता है।
• इन्सुलिन की कमी से रक्त में शर्करा के स्तर में वृद्धि होती है, जिससे डायबिटीज़ मेलाइटस कहते हैं।
• डायबिटीज़ मेलाइटस के दो भाग होते हैं, जो निम्न है-
Type-I
- IDDM/Insulin-dependent diabietis mellitus
- Juvenile D.M.
- β-Cells नष्ट
- इन्सुलिन की मात्रा कम
Type-II
- NIDDM/Non-IDDM
- वंशागति/inhentance से।
- ज्यादा वजन, अनियमित दिनचर्या।
- 45 वर्ष या अधिक उम्र होने पर।
Note- गर्भावस्था में कुछ मादाओं में डायबिटीज़ हो जाता है, जो कि गर्भावस्था पूरी होने पर ठीक भी हो जाता है।
यकृत/Liver-

• मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि, जो कि गुहा में दाँयी ओर स्थित होता है।
• इसका वजन 1.35-1.5 किग्रा
• महिला में यकृत का वजन नर की तुलना में कम होता है।
• ग्लिसंस कैप्सूल केवल स्तनधारियों के यकृत के चारों ओर पायी जाती है।
• हिपेटोसाईट्स कोशिकाओं से यकृत/Liver का निर्माण होता है।
• इनके अलावा कुफ्फर कोशिकाएँ भी केवल स्तनधारियों के यकृत/Liver में पाई जाती है, जो एंटीजन्स के भक्षण करने का कार्य करती हैं।