मानव शरीर एवं तंत्रिका तंत्र
- कोशिका, जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है।
- कोशिकाओं का वह समूह जिसकी उत्पत्ति तथा कार्य दोनों समान हो उत्तक (Tissues) कहलाते हैं।
- कोशिका (Ceus) à उत्तक (Tissues) à अंग (Organs) à अंगतंत्र (Organ System)
- प्रत्येक जीव अपने आस-पास के वातावरण से संवेदनाएँ / उद्दीपन ग्रहण करते है तथा इन संवेदनाओं के लिए विभिन्न अंत्र तंत्र समन्वित तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे शारीरिक समन्वय के साथ-साथ नियन्त्रण भी स्थापित होता है।
- मानव शरीर में नियन्त्रण एवं समन्वय की क्रिया मुख्य रूप से तंत्रिका तंत्र के द्वारा की जाती है तथा अन्त: स्त्रावी तंत्र इस क्रिया में सहायता करता है।
तंत्रिका तंत्र -
- ये तंत्र वातावरण के प्रति अनुक्रिया देने के लिए विभिन्न अंत्र तंत्रों का नियत्रंण करने, इन अंत्र तंत्रों में समन्वय स्थापित करने, सोचने - समझने, वस्तुओं को याद रखने से संबंधित महत्वपूर्ण अंत्र तंत्र है।
- मानव तंत्रिका तंत्र में 3 प्रमुख संरचनाएँ सम्मिलित हैं -
(1) मस्तिष्क (Brain)
(2) मेरुरज्जु (Spinal Cord)
(3) तंत्रिकाएँ (Nervous)