मानव तंत्रिका तंत्र
कायिक तंत्रिका तंत्र - इस तंत्र की हमारी ऐच्छिक पेशियों से जुड़कर 'ऐच्छिक क्रियाओं' का नियमन करती है।
स्वायत्त तंत्रिका तंत्र - इस तंत्र की तंत्रिकाएं हमारी अनैच्छिक पेशियों एवं आंतरिक अंगों से जुड़कर अनैच्छिक क्रियाओं का नियमन करती है।
यह दो प्रकार की होती हैं -
(1) अनुकंपी तंत्र
(2) परानुकंपी तंत्र
तंत्रिका कोशिका / न्यूरॉन -
तंत्रिका कोशिका
तंत्रिका कोशिकाएँ रचना में शरीर की सबसे जटिल कोशिकाएँ है।
तंत्रिका कोशिका / न्यूरॉन तंत्रिका तंत्र की सरंचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है।
ये मानव शरीर की सबसे लम्बी कोशिका है।
तंत्रिका कोशिका का मुख्य कार्य शरीर के विभिन्न ग्राही अंगों से सूचना लेना है तथा उसका प्रसारण CNS तक करना है।