साधारण ब्याज (Simple Interest)
- साधारण ब्याज हर वर्ष बराबर जुड़ता है।

साधारण ब्याज = मूलधन × समय × दर %



• यदि समय महिने में आ जाये तो 12 का भाग देते है।
• यदि समय दिन में आ जाये तो 365 का भाग देते है।
Type-I
1. 1200 रूपये का 10% दर से 5 वर्ष का साधारण ब्याज बताओ।
Sol. 
\(=\frac{1200 \times 5 \times 10}{100}=600\) =रूपये
2. 2400 रूपये का 12% दर से 18 महीने का साधारण ब्याज बताओ।
Sol. साधारण ब्याज = \(\frac{2400 \times 12 \times 18}{100 \times 12}=432\) रूपये
यहां पर समय महीने में है तो 12 का भाग दे दिया।
3. 1500 रूपये का 18% दर से 73 दिन का साधारण ब्याज बताओ।
Sol. 
\(\frac{1500 \times 18 \times 73}{100 \times 365}=365\) रूपये
यहां पर समय दिन में है तो 365 का भाग दे दिया।
4. वह धनराशि बताओ जिसका 15% दर से 2 वर्ष का साधारण 120 रूपये है।
Sol. 
\(=\frac{120 \times 100}{2 \times 15}=400\) = रूपये
5. कितने % दर से 8,000 रूपये 5 वर्ष 9,600 रूपये हो जायेगे?
Sol. मूलधन = 8,000
मिश्रधन = 9,600
साधारण ब्याज = 9,600-8,000= 1,600 रू.
समय = 5 वर्ष

\(=\frac{1600 \times 100}{8000 \times 5}=4 \%\)
6. कितने रूपये का 3 वर्ष का 6% दर से साधारण ब्याज 1,080 रू. होंगे?
Sol. 
\(=\frac{1080 \times 100}{3 \times 6}=6000\) = रूपये
7. 15,000 रूपये 4 वर्ष में कुछ % दर से 18,000 रूपये हो जाते है। यदि दर में 2% की वृद्धि कर दी जाये तो अब यह धनराशि कितनी हो जायेगी।
Sol. मूलधन = 15,000
मिश्रधन = 18,000
यदि दर में 2% की वृद्धि कर दी जाये तो 2% की वजह से 4 वर्ष में जुड़ने वाला
साधारण ब्याज =\(\frac{15000 \times 2 \times 4}{100}=1200\) रूपये
नया मिश्रधन = 18,000+1,200=19,200 रूपये
8. 8,000 रूपये 3 वर्ष में साधारण ब्याज की दर से 9,400 रूपये हो जाते है। यदि दर में 1% की कमी कर दी जाये तो यह धनराशि कितनी हो जायेगी।
Sol. मूलधन = 8,000 रू.
मिश्रधन = 9,400 रू.
3 वर्ष का 1% दर से साधारण ब्याज
साधारण ब्याज = \(\frac{8000 \times 1 \times 3}{100}=240\) रूपये
नया मिश्रधन = 9,400-240
= 9,160 रूपये
9. A ने B तथा C को क्रमश: 400 रू. तथा 500 रू. उधार दिये दोनों से 2 वर्ष बाद कुल 400 रूपये ब्याज प्राप्त हुआ तो दर बताओ।
Sol.
![]()
\(\frac{400 \times 2 \times R}{100}+\frac{400 \times 3 \times R}{100}=400\)
8 R + 12 R = 400
20 R= 400
R= 20%
10. 5,000 रू. 8% दर से तथा एक अन्य राशि 6% साधारण ब्याज की दर से उधार दी जाती है। यदि 4 वर्ष बाद दोनों राशियों से 2,800 रूपये ब्याज मिला तो दूसरी धनराशि बताओ।
Sol.
