• विभिन्न कोशिकांगों की अनुपस्थिति में RBC के रिक्त स्थान से ज्यादा मात्रा में हीमोग्लोबिन आ सकता है।
• हीमोग्लोबिन एक संयुग्मित प्रोटीन है, जिसकी संरचना इस प्रकार है -
(a) हीम
(b) ग्लोबिन
1. हीम – यह पोरफायरिन वलय से बनी संरचना है, जिसमें लौह तत्त्व Fe+2 अवस्था में पाया जाता है।
2. ग्लोबिन – यह प्रोटीन वाला भाग है, जिसका निर्माण अमीनो अम्लों से बनी 2\(\alpha\) तथा 2\(\beta\) शृंखलाओं से होता है। \(\alpha\)-शृंखला में 141 अमीनो अम्ल तथा \(\beta\)-शृंखला में 146 अमीनो अम्ल पाए जाते हैं।
सामान्य वयस्क मनुष्य में Hb की मात्रा 12-16 gm/dl होती है।
इरिथ्रोपोएसिस –
• लाल अस्थिमज्जा में RBC के बनने की प्रक्रिया (उत्पादन) इरिथ्रोपोएसिस कहलाती है।
• रक्ताल्पता (एनीमिया) के समय पीली अस्थिमज्जा में भी RBC का उत्पादन होता है।
• RBC का निर्माण गर्भावस्था के प्रथम 3 महीनों में भ्रूणीय झिल्लियों के योक सेक (Yolk-Sak) में होता है, लेकिन अंतिम 6 महीनों में यकृत एवं अस्थिमज्जा में होता है।
• वयस्क अवस्था में RBC का निर्माण यकृत में होता है।
• RBC में Cell division नहीं पाया जाता है।
• RBC का कब्रिस्तान प्लीहा को कहते हैं, क्योंकि प्लीहा में मृत RBC नष्ट होती है।
रॉलेक्स निर्माण –
• यदि रक्त धीमी गति से बहे या स्थिर अवस्था में हो तो RBC फाइब्रिनोजन की सहायता से एक-दूसरे के ऊपर सिक्कों के रूप में व्यवस्थित होती है। इस व्यवस्था को 'रॉलेक्स निर्माण' कहते हैं।
RBC के कार्य –
1. ऑक्सीहीमोग्लोबिन के रूप में ऑक्सीजन का परिवहन करना।
2. कार्बएमीनोहीमोग्लोबिन के रूप में CO2 का परिवहन करना।
3. RBC की सतह पर उपस्थित एंटीजन से रक्त समूह का निर्धारण करना।
रक्त समूह (Blood Group) –
• रक्त समूहों का निर्धारण RBC की सतह पर इनसे संबंधित एंटीजन की उपस्थिति के आधार पर किया जाता है।
मानवों में दो प्रकार के रुधिर वर्ग पाए जाते हैं।
(i) ABO रुधिर समूह
(ii) AB- रुधिर समूह
• सर्वप्रथम कार्ल लैण्डस्टीनर ने रक्त समूह के बारे में बताया था तथा इन्होंने ही A, B तथा O रक्त समूह की खोज की थी।
• AB रक्त समूह के बारे में डी कॉस्टेलो एवं स्टर्ली ने बताया था।
• ABO रुधिर वर्ग प्रतिजन A या प्रतिजन B की लाल रुधिराणुओं की उपस्थिति के आधार पर होता है।
|
रक्त समूह, उपस्थित एंटीजन एवं एंडीबॉडी |
||
|
रक्त समूह |
उपस्थित एंटीजन |
उपस्थित एंटीबॉडी |
| A | A | b |
| B | B | a |
| AB | AB |
एंडीबॉडी अनुपस्थित |
| O | RBC पर एंटीजन अनुपस्थित |
प्लाज्मा में a व b दोनों एंटीबॉडीज पायी जाती है। |