लोकगीत एवं संगीत

लोकगीत गाँधीजी के शब्दों में - लोकगीत जनता की भाषा है, लोकगीत हमारी संस्कृति के पहरेदार है।

राजस्थान के लोक संगीत को कई भागों में बाँटा जा सकता है।

- जनसाधारण द्वारा विशेष अवसरों पर गाए जाने वाले गीत

- राजशाही के प्रभाव के कारण विकसित हुए गीत जिन्हें कई जातियों ने अपना व्यवसाय (पेशा) बना लिया।

- वे लोकगीत जिनमें क्षेत्रीय प्रभाव झलकता है।

- जनसाधारण के लोकगीत

संस्कार संबंधी लोकगीत - सोहल संस्कार व विवाह के अवसर पर गाए जाने वाले लोकगीत।

जच्चा - परिवार में बाल के जन्म पर गाया जाना वाला गीत।

विवाह अवसर पर सगाई, बधावा, रातिजगा, चाकभात, हल्दी, वर-निकासी, बन्ना-बन्नी, हथलेवा, तोरण, कँवर, जीमणवार, जलवा, कांकणडोरा आदि के गीत गाए जाते हैं।

त्योहार पर्व सम्बन्धी लोकगीत - तीज, होली, गणगौर दीपावली आदि पर अनेक लोकगीत गाए जाते हैं।

ऋतु सम्बन्धी लोकगीत - सावण, हींदा आदि वर्षा ऋतु के लोकगीत हैं। ऋतु गीतों का राजस्थान राज्य में प्रचलन है।

धार्मिक गीत - धार्मिक लोकगीतों में लोकदेवी-देवताओं के गीतों की अधिकता हैं।

धार्मिक लोकगीतों में रामदेवजी, तेजाजी, पाबूजी, गोगाजी, ब्रह्म, विष्णु, महेश, गणेश, शीतलामाता, केलादेवी, सतीमाता आदि के लोकगीत मिलते हैं।

- अन्य विषयों से सम्बन्धित लोकगीत - राजस्थान की लोक संस्कृति में विविध विषयों के लोकगीत मिलते हैं।

ये लोकगीत भावों, प्रसंगों, आकांक्षाओं को प्रकृति के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। उदाहरण - पणिहारी, लांगसियो, ईंडोणी, लूर, ओल्यू, सुथणा, हिचकी, गोरबंद, कुरजा, मूमल, कांगा, कांजलिया इत्यादि।

व्यावसायिक जातियों के लोकगीत -

अनेक जातियों ने लोकगीतों को अपनी जीविका का आधार बनाया।

जैसे - भवाई, कालबेलिया, ढोली, लंगा, मीरासी, भाटी, जोगी, कामड़, भोपे आदि।

जातियों के व्यावसायिक लोकगीत में माँड, सोरठ, देस, मारु, जोगिया, बिलावल, पीलू आदि कई प्रकार की रागें मिलती है।

- मरुप्रदेश के लोकगीतों में रतनराणो, मूमल, कुरजां, पीपली, केवड़ा व घूघरी प्रमुख हैं।

- ये लोकगीत जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर व जैसलमेर क्षेत्र के आकर्षण व मधुर गीत है।

- पर्वतीय क्षेत्रों के लोकगीतों में बीछियों, पटेल्या व लालर प्रमुख हैं।

- मैदानी प्रदेश भक्ति व शृंगार रस लोकगीतों की अधिकता है।

- राजस्थान में श्रृंगार रस, वियोग श्रृंगार, परदेश गमन, शान्तरस और वीर रंसात्मक गीतों का आधिक्य हैं।

राजस्थान के वैवाहिक लोकगीत

विनायक - घर में विनायक स्थापित करते समय गाया जाने वाला गीत।

पीठी - पीठी करते समय गाया जाने वाला लोकगीत।

कूकड़ी - रातिजोगा का अंतिम गीत।

चारा - दूल्हा बनते समय गाए जाने वाले गीत।

काजलियो - दूल्हे की भाभियों द्वारा काजल निकालते समय।

घोड़ी - बारात की निकासी के समय।

फलसड़ा - विवाह के अवसर पर मेहमानों के स्वागत हेतु।

जला - महिलाओं द्वारा बारात का डेरा देखने जाते समय।

बान - महिलाओं द्वारा बान भरते समय।

झिलमिल / कूकङल - झेला-मेला की आरती के समय।

बन्ना - बन्नी - विवाह में फेरों के समय वर-वधू के मीठे झगड़ा।

कामण - फेरा के समय वर-वधू को जादू टोने से बचाने हेतु गाया जाता है।

सीठणे - यह एक व्यंग्यात्मक गाली - गलौच का गीत है।

दुपट्‌टा - दुल्हन की सहेलियों द्वारा गाया जाने वाला गीत।

जकड़ी - दूल्हे की सालियों एवं दुल्हन की सहेलियों द्वारा युगल रूप से गाया जाता है।

औल्यू - दुल्हन की विदाई के समय गाया जाने वाला गीत।

पापड़ी - दुल्हन के विदाई के समय।

अंगारा - वर पक्ष की महिलाओं द्वारा वधू के स्वागत में गाया जाने वाला लोकगीत।

हीरावणी - वधू को ससुराल में नाश्ता करवाते समय।

अंगोड़ा - वर-वधू द्वारा देवी-देवताओं के पूजन के समय।

जुआ - जुआ-जुई खेलते समय।

साथेला - सुहागचाल के समय गाया जाने वाला लोकगीत।

चिरमी - महिला द्वारा ससुराल में बैठकर पीहर जाने हेतु भाई / पिता की प्रतीक्षा में गाया जाने वाला लोकगीत।

मरसियो - मृत्यु के अवसर पर गाए जाने वाले गीत।

(1) हरजस - मुख्यत: शेखावाटी व बीकानेर क्षेत्र में 100 वर्ष की आयु प्राप्त कर किसी व्यक्ति की मृत्यु पर गाए जाते हैं।

- मीराबाई के पद ही हरजस कहलाते हैं।

रतनराणा - यह गीत वागङ क्षेत्र (डूँगरपुर-बाँसवाड़ा) में मृत्यु के अवसर पर गाया जाता है।

जन्म से संबंधित लोकगीत

जच्चा / होलर - बच्चे के जन्म के अवसर पर।

पड़ावलियाँ - प्रसूता के सामान्य स्थिति में आने के लिए।

बेमाता - जन्म के पश्चात् अच्छे भाग्य के निर्धारण हेतु।

पीका / पीला - जलवांपूजन / कुआँ पूजन के समय गया जाने वाला गीत।

मायरा / मात से संबंधित गीत

बीरा - भात लेकर आए भाई के स्वागत।

नागर - मायरा / भात भरते समय गाया जाने वाला गीत।

ब्रह्मणी - मायरा / भात की विदाई के समय गाया  जाने वाला गीत।

अन्य लोकगीत

कुरजां - कुरजां पक्षी के संदेश के माध्यम से नायिका नायक को घर आने का आग्रह करती । (विरह गीत)

पपैया - अविवाहित कन्या विवाहित पुरुष को मिलने हेतु उपवन में  बुलाती है मगर पुरुष नहीं जाता है।

कौआ - पश्चिमी राजस्थान में कौआ पक्षी को मेहमान आगमन का प्रतीक माना जाता है।

- विरहणी अपने पति के घर आगमन की प्रतीक्षा करते हुए यह गीत गाती है।

मोरिया - मुख्यत: सिरोही क्षेत्र में सगाई के पश्चात् विवाह में हो रही देरी के लिए यह लोकगीत लड़की द्वारा गाया जाता है।

सुवटिया - भील महिला द्वारा अपने पति के विरह में गाया जाने वाला लोकगीत।

फूलचिड़ी -  आदिवासी कन्याओं द्वारा अपने होने वाले पति की प्रशंसा में गाया जाने वाला गीत।

गोरबंद - प्रसिद्ध - जैसलमेर

- पश्चिमी राजस्थान में ऊँट का शृंगार करते समय गाया जाने वाला लोकगीत।

- गोरबंद ऊँट के गले का आभूषण।

झोरावा - प्रसिद्ध - जैसलमेर

- यह एक विरह गीत है।

मूमल - प्रसिद्ध - जैसलमेर 

- लोद्रवा (जैसलमेर) की राजकुमारी मूमल एवं अमरकोट (PAK) के राजकुमार महेन्द्र की प्रेमकथा का वर्णन।

- महेन्द्र व मूमल की प्रेमकथा मीनाक्षी स्वामी ने लिखी।

- महेन्द्र का ऊँट - चीतल

- इनकी प्रेमकथा काकनेय / काक / मसूरदी नदी के तट पर विकसित।

जीरा - महिला द्वारा अपने पति को जीरा फसल की कठिनाइयों के बारे में बताते हुए जीरा फसल नहीं बोने की सलाह देती।

बिछुड़ा - यह गीत मुख्यत: हाड़ौती क्षेत्र में महिला को बिच्छू काट जाने के पश्चात् अपने पति को दूसरे विवाह का संदेश देने हेतु गाया जाता है।

सुपणा - यह गीत महिला द्वारा सपने में अपने प्रिय की याद आने पर गाया जाता है।

दारूड़ी - पश्चिमी राजस्थान में उत्सव के अवसर पर शराब परोसते समय गाया जाने वाला लोकगीत।

कलाल - शराब क्रेता व विक्रेता के मध्य वाद-विवाद का वर्णन।

दाकां- शराब की प्रशंसा में गाया जाने वाला लोकगीत।

कांगसिया - महिला द्वारा रूप सौन्दर्य / शृंगार का वर्णन करते हुए।

इण्डोणी / पणिहारी - पनघट पर पानी लाते समय।

हूंस - गर्भवती महिला एवं उसकी सास के बीच झगड़े का वर्णन।

चरचरी - यह एक प्रेमगीत है जो हाड़ौती क्षेत्र गाया जाता है।

घुघरी - बच्चे के जन्म पर गाया जाने वाला गीत।

केवड़ा गीत - एक वृक्ष का नाम है।

- प्रेमगीत

- हाड़ौती क्षेत्र में गाया जाता है।

आंगो - मौरिया - राजस्थान में महिलाओं द्वारा घर की सुख समृद्धि हेतु गाया जाने वाला गीत।

रसिया गीत - मेवात क्षेत्र का गीत।

- खुशी के अवसर पर गाया जाने वाला गीत।

काछबा - प्रसिद्ध - जैसलमेर

- यह एक प्रेमगीत है।

झोरावा - प्रसिद्ध - जैसलमेर

- यह भी एक विरह गीत है।

बन्जारा गीत - प्रसिद्ध - मारवाड़ क्षेत्र

- एक व्यावसायिक गीत।

बादली गीत - हाड़ौती एवं मेवाड़

- वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला गीत।

पीपली गीत - विरहणी द्वारा वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला लोकगीत।

हीड़ - प्रसिद्ध - मेवाड़ क्षेत्र

- मेवाड़ क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर छोटे बच्चों द्वारा गाया जाने वाला गीत।

- हीड़ का प्रतीक दीपक होता है।

पंछीड़ा - प्रसिद्ध - हाड़ौती, ढूँढाड़

- यह गीत मेलों में गाया जाता है।

- पंछीड़ा गीत माणिक्य लाल वर्मा ने लिखा।

फाग / धमाल - होली के अवसर पर गाए जाने वाले गीत।

हमसीढ़ो - भीलों का युगल गीत।

अरेठा - भीलों में प्रेमी व प्रेमिका का युगल गीत।

लावणी - यह एक विरह एवं प्रेम गीत है।

- यह गीत परदेश बैठे पति को बुलाने हेतु गाया जाता है।

- नायक द्वारा नायिका को उपवन में बुलाने हेतु गाया जाता है।

लांगुरिया गीत - यह एक धार्मिक गीत है जो कैलादेवी के मेले में गाया जाता है।

बिछिया गीत - पर्वतीय क्षेत्रों में आदिवासियों द्वारा मुख्यत: गाया जाता है।

हींडो - सावन मास में पश्चिमी राजस्थान में झूला झूलते समय गाया जाने वाला गीत।

हरण गीत - मेवाड़ क्षेत्र में छोटे बच्चों द्वारा दीपावली के अवसर पर पैसे एकत्रित करते हुए गाए जाने वाले गीत।

- इसे लोवड़ी गीत भी कहा जाता है।

बधावा - कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य घर पर आयोजित होने पर गाया जाता है।

- इस गीत को मंगलगान भी कहते हैं।

हिचकी - याद आने का प्रतीक राजस्थान में हिचकी को माना जाता है।

घुड़ला गीत - प्रसिद्ध - जोधपुर

- घुड़ला नृत्य व गणगौर के समय आयोजित।

पवाड़े / पावड़े - पाबूजी को समर्पित लोकगीत ।

- वीर- पुरुषों का यशोगान करना पवाड़े कहलाते हैं।

तेजागीत - बारिश करवाने एवं फसल को सुरक्षित रखने हेतु गाया जाता है।

- इसे तेजाटेर भी कहते हैं।

चिरजा करणी माता व जीण माता की आराधना में गाए जाते हैं।

छावली - लोकदेवता गोगाजी को समर्पित।

लोरी - बच्चे को सुलाने हेतु गाया जाने वाला गीत।

बगड़ावत - देवनारायण की आराधना में गाया जाने वाला लोकगीत।

गढ़ गीत - यह गीत मुख्यत: रजवाड़ों में ढोली, ढाढी व भाट जाति द्वारा गाए जाते हैं।

आजमो - गर्भवती महिला के 8 माह का गर्भ पूर्ण होने पर गाया जाने वाला गीत।

झुलरिया - मायरा / भात भरते समय गाया जाने वाला गीत।

इण्डोणी / पणिहारी - पानी लाते समय गाया जाने वाला गीत।

लसकारिया गीत - यह गीत कच्छी घोड़ी नृत्य के समय गाया जाता है।

अमेणा / भणेत गीत - श्रमिकों द्वारा परिश्रम के पश्चात् अपनी थकावट को दूर करने हेतु।

राजिया - गौना / मुकलावा के समय

सुप्यार दे - त्रिकोणीय प्रेमकथा का वर्णन फतेड़ा / फताला - यह एक प्रेम गीत है।