व्यक्तियों के बीच सम्बन्ध ज्ञात करने के लिए, प्रश्नों में किसी व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति से सम्बन्ध को घुमा फिरा कर कहने के लिए सामान्यत: निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग होता है।
प्रश्न में प्रयुक्त शब्द

बेटे की पत्नी 

 बहू

बेटी का पति

 दामाद

पति की बहन

 ननद

पत्नी की बहन

साली

भाई का बेटा

 भतीजा

भाई की बेटी

 भतीजी

मौसी का बेटा

 मौसेरा भाई

मौसी की बेटी

 मौसेरी बहन

चाचा/चाची का बेटा

 चचेरा भाई

चाचा/चाची की बेटी

 चचेरी बहन

बहन का पति

 जीजा/बहनोई

बड़े भाई की पत्नी

 भाभी

दादा/दादी का बेटा 

 पिता/चाचा/ताऊ

दादा/दादी की बेटी

 बुआ

नाना/नानी का बेटा

 मामा

नाना/नानी की बेटी

 मौसी/माँ

दादा/दादी का इकलौता बेटा

 पिता

दादा/दादी की बहू

 माँ/चाची/ताई

दादा/दादी की इकलौती बहू

 माँ

नाना/नानी की बहू

 मामी

नाना/नानी की माँ इकलौती बेटी

  माँ

पिता/माँ का बेटा

 सगा या सहोदर भाई

पिता/माँ की बेटी

 सगी या सहोदर बहन

पिता का भाई

 ताऊ/चाचा

पिता की बहन

 बुआ

माँ की बहन

 मौसी

माँ का भाई

 मामा

पिता की माँ

 दादी/पितामही

पिता का पिता

 दादा/पितामह

माँ की माँ

 नानी/मातामही

माँ का पिता

 नाना/मातामह

रक्त सम्बन्ध के प्रश्नों को हल करने के लिए यदि हम प्रत्येक सम्बन्ध को कितने प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है यह जान लें तो प्रश्नों को बहुत ही सरलता से हल किया जा सकता है।
यदि हम इस आठ सम्बन्धों को भली-भांति समझ लें तो प्रश्न आसानी से हल हो जाएँगे
(1) माँ, (2) पिता, (3) मामा, (4) बुआ, (5) दादा, (6) दादी, (7) नाना, (8) नानी
(I) माँ को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. पिता की पत्नी
2. दादा/दादी की बहू
3. मामा/मौसी की बहन
4. नाना/नानी की पुत्री
5. बुआ/चाचा की भाभी
6. मामी की ननद

(II) पिता को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. माँ के पति
2. दादा/दादी के पुत्र
3. चाचा/बुआ के भाई
4. नाना/नानी के दामाद
5. मामा/मौसी के जीजा

(III) बुआ को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. पिता/चाचा की बहन
2. माँ की ननद
3. दादा/दादी की पुत्री
4. फूफा की पत्नी

(IV) मामा को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. माँ/मौसी के भाई
2. पिता के साले
3. नाना/नानी के पुत्र
4. मामी के पति

(V) दादा को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. पिता/चाचा/बुआ के पिता
2. माँ/फूफा के ससुर
3. दादी के पति
4. नाना/नानी के समधी

(VI) दादी को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. पिता/चाचा/बुआ की माँ
2. माँ/फूफा की सास
3. दादा की पत्नी
4. नाना/नानी की समधन

(VII) नाना को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. माँ/मौसी/मामा के पिता
2. पिता/मामी के ससुर
3. नानी के पति
4. दादा/दादी के समधी

(VIII) नानी को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है।
1. माँ/मौसी/मामा की माँ
2. पिता/मामी की सास
3. नाना की पत्नी
4. दादा/दादी की समधन

TYPE -I
वार्तालाप या तस्वीर पर आधारित प्रश्न (Indirect Relation)

[A] वार्तालाप पर आधारित प्रश्न
सामान्यतया दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच बातचीत पर आधारित होते हैं। इन प्रश्नों में एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को इशारा करते हुए दूसरे व्यक्ति को उसके बारे में कुछ जानकरियाँ देता है। दी गई जानकारियों के आधार पर सम्बन्धों को ज्ञात किया जाता है।
उदाहरण : एक स्त्री का परिचय कराते हुए एक पुरुष ने कहा “उसके पिता मेरे पिता के इकलौते पुत्र हैं।" बताइए कि वह स्त्री उस पुरुष से कैसे सम्बन्धित है?
(a) पुत्री
(b) माँ
(c) पिता
(d) भतीजी
(e) इनमें से कोई नहीं                                  (a)
व्याख्या :-

  

पुरुष के पिता का इकलौता पुत्र = स्वयं और वह पुरुष, स्त्री का पिता है। अतः वह स्त्री उस पुरुष की पुत्री होगी।

 [B] तस्वीर पर आधारित प्रश्न 
तस्वीर पर आधारित प्रश्नों में एक व्यक्ति किसी तस्वीर की ओर इशारा करता है और उसके सम्बन्ध में कुछ जानकरियाँ देता है। इन जानकरियों के आधार पर तस्वीर वाले व्यक्ति का सम्बन्ध दर्शाया जाता है।
उदाहरण : अपने लड़के की तस्वीर की ओर इंगित करते हुए एक पुरुष ने एक औरत से कहा, "उसकी माँ तुम्हारी माँ की इकलौती पुत्री है।" बताइए कि वह औरत उस पुरुष से कैसे सम्बन्धित है?
(a) माँ
(b) बहन
(c) पुत्री
(d) पत्नी
(e) इनमें से कोई नहीं                                (d)
व्याख्या:-

  

पुरुष के लड़के की माँ, औरत की माँ की इकलौती पुत्री है, अतः औरत, लड़के की माँ होगी।
अतः औरत उस पुरुष की पत्नी होगी।

TYPE -II
तथ्यों पर आधारित प्रश्न
(Direct Relation)

इसके अर्न्तगत आने वाले प्रश्नों में सामान्यतया एक या दो पीढ़ियों के सम्बन्ध में कुछ जानकारियाँ दी जाती हैं। ये जानकारियाँ घुमा-फिराकर न देकर बल्की सीधे-सीधे दी जाती है, अर्थात् दी गई जानकारियाँ सीधे-सीधे सम्बन्धों को दर्शाती हैं। उदाहरण : यदि B की माता A हो, A का बेटा C है, E का भाई D है, B की बेटी E है, तो D की दादी कौन है?
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D                                                           (a)
व्याख्या:-

 

चित्र से साफ स्पष्ट है कि D की दादी A है।

TYPE -III
गणितीय चिन्हों के माध्यम से सम्बन्धों को ज्ञात करना
(Relation through Mathematical Sign)

निर्देश:-
यदि A+ B का अर्थ है→A, B का पुत्र है
A - B का अर्थ है→A, B की पत्नी है
A  B का अर्थ है→A, B का भाई है
A  B का अर्थ है→A, B की माँ है
A= B का अर्थ है→A, B की बहन है

उदाहरण:
P+ R-Qका अर्थ होगा?
(a) Q, P का पिता है
(b) Q, P का पुत्र है
(c) Q, P का चाचा है
(d) Q, P का भाई है                                               (a)
व्याख्या:-


P + R ⇒ P, R का पुत्र है
R - Q ⇒ R, Q की पत्नी है
अत: P, Q की पत्नी का पुत्र है अर्थात् P, Q का पुत्र है या यह कहें कि Q, P का पिता है।