
TYPE-I
शब्दों का वर्गीकरण
उदाहरण –
1. (a) बुध (b) पृथ्वी
(c) बृहस्पति (d) टाइटन [d]
व्याख्या – टाइटन को छोड़कर अन्य सभी ग्रह हैं।
2. (a) पौधा (b) जड़
(c) तना (d) पत्ती [a]
व्याख्या – अन्य सभी पौधे के भाग हैं।
3. (a) कुत्ताघर (b) अश्वशाला
(c) ताला (d) माँद [c]
व्याख्या – अन्य सभी निवास स्थल हैं।
4. (a) मकान (b) अपार्टमेंट
(c) भवन (d) संस्था [d]
व्याख्या – भवन, मकान, अपार्टमेंट में व्यक्ति रहता है, जबकि व्यक्ति किसी संस्था का सदस्य हो सकता है।
5. (a) अपराध-आरोप (b) नाटा-लम्बा
(c) गरीब-अमीर (d) हलका-भारी [a]
व्याख्या – अपराध-आरोप के अलावा अन्य सभी एक-दूसरे के विलोम शब्द हैं।
6. (a) पौधा-फूल (b) कुर्सी-सोफा
(c) चेहरा-आँख (d) वृक्ष-तना [b]
व्याख्या – को छोड़कर अन्य सभी में दूसरा, पहले का एक भाग है।
7. (a) कागज-पेन्सिल (b) सिर-टोपी
(c) स्याही-दवात (d) भेट-लपेटन आवरण [a]
व्याख्या – पेंसिल से कागज पर लिखा जाता है, जबकि स्याही, दवात के अंदर रखी जाती है, सिर टोपी के अंदर तथा भेट, लपेटन आवरण के अंदर रखी जाती है।
8. (a) आकाश-तारे (b) चाँद-ग्रह
(c) स्टेडियम-खिलाड़ी (d) विश्वविद्यालय-विद्यार्थी [b]
व्याख्या – तारे-आकाश में, खिलाड़ी-स्टेडियम में तथा विद्यार्थी-विश्वविद्यालय में होते हैं।
TYPE-II
अक्षरों के वर्गीकरण पर आधारित प्रश्न
A. वर्णमाला में अक्षरों की स्थिति पर आधारित प्रश्न –
9. (a) VWXY (b) CEGI
(c) KMOQ (d) RTVX [a]
व्याख्या – VWXY को छाेड़कर अन्य अक्षरों के मध्य दो स्थानों का अंतर है।
\(\mathrm{V} \stackrel{+1}{\longrightarrow} \mathrm{W} \stackrel{+1}{\longrightarrow} \mathrm{X} \stackrel{+1}{\longrightarrow} \mathrm{Y} \ \mathrm{C} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{E} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{G} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{I} \ \mathrm{K} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{M} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{O} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{Q} \ \mathrm{R} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{T} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{V} \stackrel{+2}{\longrightarrow} \mathrm{X} \)
(b) समूह में छोटे और बड़े अक्षरों पर आधारित प्रश्न –
10. (a) PQs (b) AtB
(c) mnZ (d) DfE [c]
व्याख्या – अन्य सभी में केवल एक अक्षर छोटा है।
(c) स्वर तथा व्यंजन पर आधारित प्रश्न –
11. (a) DEB (b) RTP
(c) HIF (d) NOL [b]
व्याख्या – अन्य सभी में एक स्वर है जबकि विकल्प (b) में कोई स्वर नहीं है।
(d) अक्षरों के आवर्तन पर आधारित प्रश्न –
12. (a) WJWYO (b) ACAZV
(c) METET (d) MONJK
(e) GMRGS [d]
व्याख्या – विकल्प (d) को छोड़कर अन्य सभी में कोई एक अक्षर दो बार आया है।
(e) अक्षरों की आकृति पर आधारित प्रश्न –
13. (a) A (b) F
(c) N (d) E [d]
व्याख्या – विकल्प (d) के अतिरिक्त अन्य सभी अक्षर तीन रेखाओं से संघटित हैं।
(f) अक्षरों की संख्या पर आधारित प्रश्न –
14. (a) BDH (b) FHL
(c) CEIO (d) IKO [c]
व्याख्या – विकल्प (c) के अतिरिक्त अन्य सभ में केवल 3 अक्षर हैं।
(g) सार्थक और निरर्थक शब्दों पर आधारित प्रश्न –
15. (a) CEAR (b) TEAR
(c) FEAR (d) WEAR
(e) BEAR [a]
व्याख्या – विकल्प (a) CEAR के अतिरिक्त अन्य सभी शब्द सार्थक है।
TYPE-III
संख्याओं का वर्गीकरण
(a) अंकों के वर्ग (square) या घन (cube) पर आधारित प्रश्न -
16. (a) 144 (b) 169
(c) 196 (d) 210 [d]
व्याख्या – विकल्प (d) के अतिरिक्त अन्य सभी वर्ग है।
122 = 144, 132 = 169, 142 = 196
(b) अंकों के योग पर आधारित प्रश्न –
17. (a) 72 (b) 45
(c) 81 (d) 28 [d]
व्याख्या – विकल्प (d) के अतिरिक्त दोनों संख्याओं का योग सभी में 9 है।
(c) विभाज्यता तथा अविभाज्यता पर आधारित प्रश्न –
18. (a) 49 (b) 63
(c) 81 (d) 77 [c]
व्याख्या – 49, 63 और 77, 7 से विभाज्य हैं, किंतु 81 नहीं।
(d) सम, विषम तथा रूढ संख्याओं पर आधारित प्रश्न –
19. (a) 11 (b) 13
(c) 15 (d) 17 [c]
व्याख्या – 15 के अतिरिक्त अन्य सभी रूढ़ (Prime) संख्या है।
(e) अंकों के घटते या बढ़ते क्रम पर आधारित प्रश्न –
20. (a) 234 (b) 689
(c) 453 (d) 357 [c]
व्याख्या – विकल्प (c) के अतिरिक्त अन्य सभी में अंक बढ़ते क्रम में है।
(f) अंकों के आवर्तन पर आधारित प्रश्न –
21. (a) 335 (b) 447
(c) 654 (d) 229 [c]
व्याख्या – विकल्प (c) को छोड़कर अन्य सभी संख्याओं में दो अंक समान है।
(g) कुछ अन्य प्रकार के उदाहरण –
22. (a) 117 – 39 (b) 164 – 41
(c) 198 – 66 (d) 213 – 71 [b]
व्याख्या – विकल्प (b) को छोड़कर अन्य सभी के प्रथम अंक दूसरे अंक का 3 गुना है।
39 × 9 = 117 41 × 4 = 164
66 × 3 = 198 71 × 3 = 213