कथन एवं पूर्वधारणाएँ
(STATEMENT & Assumptions)
- मानी गई या गृहित या अप्रत्यक्ष रूप से परिकल्पित अवधारणा, जो कि किसी कथन में सन्निहित यथार्थ को निरूपित करती है, उसे परिकल्पना या पूर्वधारणा कहते हैं।
- इस प्रकार के प्रश्नों में एक कथन के साथ दो या तीन पूर्वधारणाएँ दी गई होती है, जिन पर विचार करके यह बतलाना होता है कि पूर्वधारणाओं में से कौन-सा कथन में अंतर्निहित है।
- कोई मानी हुई या गृहित बात 'पूर्वधारणा' कहलाती है।
1. अंतर्निहित बात सरल होनी चाहिए।
2. किसी कथन में एक से अधिक बातें अंतर्निहित हो सकती है।
3. अंतर्निहित बातों के निर्धारण में विशेषक शब्द सहायक होते हैं।
4. पूर्वधारणा कथन से अधिक व्यापक नहीं होनी चाहिए।
5. पूर्वधारणा और कथन एक-दूसरे के सार्थक होने चाहिए।
6. पूर्वधारणा और कथन के बीच कारण (Reason) पूर्ण रूप से व्याप्त होने चाहिए।
7. ऐसी पूर्वधारणा को, जो जनहित के लिए किए गए अनुरोध युक्त कथन के परिणाम को व्यक्ति करता हो वैध मानना चाहिए।
8. कोई भी पूर्वधारणा कथन के आधार पर निकाला गया निष्कर्ष नहीं होना चाहिए।
9. ऐसी पूर्वधारणा को, जो किसी सुधार, लाभदायक परिणाम को प्रदर्शित करता हो वैध मानना चाहिए।
10. पूर्वधारणा में कथन का यथार्थ भाव सन्निहित होना चाहिए।
11. पूर्वधारणा में कथन की पुनरावृत्ति (Repetition) नहीं होनी चाहिए।
12. ऐसी पूर्वधारणा, जो कि जनहित के लिए सूचित किए गए कथन के प्रभाव एवं सूचना देने वाले कर्त्तव्यबोध को प्रदर्शित करता हो तथा जिसे न जारी करने पर हानिकारक प्रभाव की संभावना हो, वैध मानना चाहिए।
निर्देश - एक कथन के बाद दो पूर्वधारणाएँ I और II दी गई है। दिए गए चार विकल्पों में से कौन-सा सही है?
उदाहरण -
कथन : हमें वृक्ष के नीचे नहीं सोना चाहिए।
पूर्वधारणाएँ :
I. वृक्ष से गिरने वाली पत्तियों से हमारे कपड़े खराब हो सकते हैं।
II. वृक्ष रात में CO2 निकालते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II [b]
व्याख्या – हमें वृक्ष के नीचे नहीं सोना चाहिए इसका मुख्य कारण है कि वृक्ष रात में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।