इसके अंतर्गत दिए हुए गणतीय व्यंजक के चिन्हों या अक्षरों या प्रतीकों को वास्तविक गणितीय चिन्हों में परिवर्तित करके व्यंजक को हल करने की प्रक्रिया को गणितीय संक्रियाएँ कहते हैं।

गणितीय संक्रिया के प्रश्नों को हल करने के लिए BODMAS नियम का पालन अवश्य करना चाहिए। BODMAS नियम के अनुसार किसी गणितीय संक्रिया को B से लेकर S तक क्रमागत ढंग से प्रश्नों में दिए गए चिन्हों को हल करके उत्तर ज्ञात करना चाहिए। इसमें
B = Bracket (कोष्ठक)
O = Of (का) = x
D = Division (भाग) = (+)

M= Multiplication (गुण) = (x)

A = Addition (जोड़) = (+)

S = Subtraction (घटाना) = (-)

अत: किसी गणितीय संक्रिया को उपर्युक्त क्रम के अनुसार हल करना चाहिए। अर्थात् गणितीय संक्रिया को हल करने के लिए सबसे पहले Bracket (कोष्ठक) में दिए गए व्यंजक को हल करके उसे खोल देना चाहिए, फिर यदि व्यंजक में of (का) का प्रयोग हो, तो उसे हल करना चाहिए, याद रखिए of (का) का गणितीय चिन्ह गुणा (x) होता है। फिर इसके बाद भाग देना चाहिए, फिर गुणा करना चाहिए, फिर जोड़ना चाहिए, आखिर में घटाने की प्रक्रिाय करनी चाहिए।
1. यदि P  का अर्थ \(\div\), Q का अर्थ x, R का अर्थ + S का अर्थ-हो, तो 18 Q 12 P 4 R 5 S 6 = ?
(1) 65                (2) 36
(3) 53                (4) 59                         [3]

Solution:-
दिया हुआ व्यंजक 18 Q 12 P 4 R 5 S 6 = ?
प्रश्नानुसार अक्षरों को गणितीय चिन्हों में परिवर्तित करने पर
18 x 12 \(\div\) 4 + 5 - 6 = ?
= 18 x 3 + 5 - 6 = ?
=  54 + 5 - 6 = 59 - 6 = 53
2. यदि + का अर्थ \(\div\), x का अर्थ -, \(\div\) का अर्थ x और - का अर्थ + हो, तो  9 + 3 \(\div\) 4 - 8 x 12 = ?

(1) 18                        (2) \(6 \frac{1}{4}\)

(3) \(-1 \frac{3}{4}\)                    (4)  \(6 \frac{3}{4}\)                                    [1]

Solution:-
दिया हुआ व्यंजक 9 + 3 + 4 - 8 x = ?
प्रश्नानुसार गणितीय चिन्हों को परिवर्तित करने पर
=  9 \(\div\)3 x 4 + 8 - 2 = ?
= 3 x 4 + 8 - 2 = 12 + 8 - 2

= 20 - 2 = 18
3. दिए गए समीकरण को संतुलित करने तथा चिन्हों को प्रतिस्थापित करने के लिए गणितीय चिन्हों का सही क्रम समूह चुनिए-
15 * 24 * 3 * 6 * 17
(1) - , x, = , +     (2) -, +, +, =
(3) +, \(\div\), -, =     (4) +, x, -, =                [3]
Solution:-
15 * 24 * 3 * 6 * 17
विकल्प (3) से चिन्ह प्रतिस्थापित करने पर
15 + 24 \(\div\)3 - 6 = 17
15 + \(\frac{24}{3}\)- 6 = 17
5 + 8 - 6 = 17
23 - 6 = 17
17 = 17  
4. निम्नलिखित समीकरण में दिए गए विकल्पों में से सही अंकगणितीय विकल्पों में से सही अंकगणितीय चिन्ह लगाइये।
33 ? 11 ? 3 ? 6 = 115
(1)  \(\div, \mathbf{x}, \mathbf{x}\)        (2) \(-, \mathbf{x}, \mathbf{+}\) 
(3) \(+, \mathbf{-}, \mathbf{x}\)        (4) \(\mathbf{x}, \div,-\)                    [4]
Solution:-
समीकरण 33 ? 11 ? 3 ? 6 ? 115
विकल्प (4) से चिन्ह रखने पर
33  x 11 \(\div\) 3 - 6 = 115
33 x \(\frac{11}{3}\) - 6 = 115

11 x 11 - 6 = 115
121 - 6 = 115
115 = 115
5. 10 +10 \(\div\)10 - 10 x 10 = 10
(1) + और -         (2)  + और 
(3) + और x        (4)  \(\div\) और +               [3]
Solution:-
 
समीकरण

10 + 10 \(\div\) 10 - 10 x 10 = 10
विकल्प (3) से + और x को आपस में परिवर्तित करने पर
10 x 10 \(\div\)10 - 10 + 10 = 10
10 x 1 - 10 + 10 = 10
10 - 10 + 10 = 10
10 = 10  
6. निम्नलिखित प्रश्न में किन्हीं दो संख्याओं को आपस में परस्पर बदलकर दिए गए समीकरण को सही कीजिए।     
9 x 3 - 8 \(\div\) 2 + 7 = 26
(1) 3 और 7        (2)  9 और 2
(3) 7 और 9        (4)  3 और 8                [3]
Solution:-
समीकरण  9 x 3 - 8 \(\div\)2 + 7 = 26
विकल्प (3) के अनुसार अंक 7 तथा 9 को आपस में बदलने पर

7 x 3 - 8 \(\div\) 2 + 9 = 26
21 - 4 + 9 = 26
30 - 4 = 26
26 = 26