Type – I
शब्दों के अर्थ और प्रक्रिया के आधार पर

निर्देश : निम्न चार विकल्पों में से कौन-सा विकल्प नीचे दिए गए शब्दों का सार्थक क्रम दर्शाएगा?
उदाहरण –
1. (1) दुर्घटना      (2) न्यायाधीश               (3) डॉक्टर
    (4) वकील       (5) पुलिस

कूट -
(a) 1, 3, 4, 2, 5
(b) 1, 3, 5, 4, 2
(c) 1, 2, 3, 4, 5
(d) 1, 2, 5, 4, 3                                           [b]
व्याख्या

दुर्घटना
(1)

\(\to\)

डॉक्टर
(3)

\(\to\)

पुलिस
(5)

\(\to\)

वकील
(4)

\(\to\)

न्यायाधीश
(2)

किसी व्यक्ति की दुर्घटना होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया जाता है, फिर इसके बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती है, फिर वकील से परामर्श लिया जाता है और अंत में वह न्यायाधीश के सामने पेश होता है।

2.  निम्नलिखित को एक सार्थक अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(1) परिवीक्षा   (2) साक्षात्कार    (3) चयन

(4) नियुक्ति     (5) विज्ञापन       (6) आवेदन

कूट -

(a) 5, 6, 3, 2, 4, 1

(b) 5, 6, 4, 2, 3, 1

(c) 6, 5, 4, 2, 3, 1

(d) 5, 6, 2, 3, 4, 1                                       [d]

व्याख्या – सर्वप्रथम रिक्त पदों के लिए 'विज्ञापन' दिया जाता है, फलस्वरूप आवेदन आते हैं, तब अभ्यर्थियों का 'साक्षात्कार' होता है, फिर 'चयन' होने के बाद 'नियुक्ति' होती है और उन्हें 'परिवीक्षा' पर रखा जाता है।

विज्ञापन
(5)

\(\to\)

आवेदन
(6)

\(\to\)

साक्षात्कार
(2)

\(\to\)

चयन
(3)

\(\to\)

नियुक्ति
(4)

\(\to\)

परिवीक्षा
(1)

3.  निम्नलिखित को एक सार्थक अनुक्रम में व्यवस्थित करें -

A. तना            B. जड़                C. फल

D. फूल            E. शाखा             F.  पत्ती

कूट -

(a) B, A, E, F, D, C

(b) D, E, F, A, C, B

(c) A, B, D, C, E, F

(d) F, D, E, C, B, A                                     [a]
व्याख्या

जड़
B

\(\to\)

तना
A

\(\to\)

शाखा
E

\(\to\)

पत्ती
F

\(\to\)

फूल
D

\(\to\)

फल
C

'पेड़' में सबसे नीचे 'जड़' होती है, फिर क्रमश: 'तना' 'शाखा', 'पत्ती', 'फूल' एवं 'फल' होते हैं।
4.   निम्नलिखित को एक सार्थक अनुक्रम में व्यवस्थित करें।

(1) परामर्श      (2) रोग               (3) चिकित्सक

(4) उपचार      (5) स्वास्थ्य लाभ

कूट -

(a) 4, 3, 2, 1, 5

(b) 2, 3, 4, 1, 5

(c) 5, 1, 4, 3, 2

(d) 2, 3, 1, 4, 5                                           [d]
व्याख्या

रोग

(2)

\(\to\)

चिकित्सक
(3)

\(\to\)

परामर्श
(1)

\(\to\)

उपचार
(4)

\(\to\)

स्वास्थ्य लाभ
(5)

किसी व्यक्ति को 'रोग' होने पर वह सर्वप्रथम 'चिकित्सक' के पास जाता है और उससे 'परामर्श' लेता है। परामर्श के आधार पर अपना 'उपचार' करता है और 'स्वास्थ्य लाभ' को प्राप्त करता है।

Type – II
आकार के आधार पर
 


आकार के आधार पर प्रश्न आरोही या अवरोही क्रम में से किसी आधार पर सार्थक हो सकते हैं। आप इन्हें किसी एक क्रम में बना लें और अपने विकल्प को देखें। अगर विकल्प उस क्रम में नहीं दिया है तो उसके उल्टे क्रम में विकल्प अवश्य होगा। उदाहरण के लिए यदि आपने छोटे से बड़ा क्रम व्यवस्थित किया। परंतु विकल्प में ऐसा नहीं दिया है तो देख ले कि विकल्प बड़ा से छोटा तो नहीं दिया गया है।
उदाहरण –
1.  (1) आन्ध्रप्रदेश         (2) ब्रह्माण्ड                   (3) तिरूपति
(4) संसार                    (5) भारत
 कूट -

(a) 1, 5, 3, 2, 4
(b) 3, 1, 5, 4, 2
(c) 5, 4, 2, 1, 3
(d) 2, 1, 3, 5, 4                                           [b]
व्याख्या

तिरूपति
(3)

\(\to\)

आंध्रप्रदेश
(1)

\(\to\)

भारत
(5)

\(\to\)

संसार
(4)

\(\to\)

ब्रह्माण्ड
(2)

2. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प क्षेत्र के आरोही क्रम में निम्नलिखित महाद्वीपों का सार्थक क्रम दर्शाता है?

(1) दक्षिण अमेरिका

(2) अफ्रीका

(3) यूरोप

(4) ऑस्ट्रेलिया

(5) उत्तरी अमेरिका

कूट -

(a) 2, 1, 5, 3, 4

(b) 2, 5, 1, 3, 4

(c) 2, 5, 1, 4, 3

(d) 2, 1, 5, 4, 3                                           [b]

व्याख्या

अफ्रीका
(2)

\(\to\)

उ.अमेरिका
(5)

\(\to\)

द.अमेरिका
(1)

\(\to\)

यूरोप
(3)

\(\to\)

ऑस्ट्रेलिया
(4)

3. (1) वार्षिक      (2) पाक्षिक        (3) मासिक

(4) दैनिक       (5) साप्ताहिक

कूट -

(a) 5, 2, 3, 4, 1

(b) 4, 5, 2, 3, 1

(c) 2, 5, 4, 3, 1

(d) 1, 4, 5, 3, 2                                           [b]

व्याख्या

दैनिक
(4)

\(\to\)

साप्ताहिक
(5)

\(\to\)

पाक्षिक|
(2)

\(\to\)

मासिक
(3)

\(\to\)

वार्षिक
(1)

4.  (1) जिला        (2) गाँव              (3) राज्य

(4) शहर

कूट -

(a) 2, 1, 4, 3   (b) 2, 3, 4, 1

(c) 2, 4, 1, 3   (d) 3, 2, 1, 4                        [c]

व्याख्या

गाँव
(2)

\(\to\)

शहर
(4)

\(\to\)

जिला
(1)

\(\to\)

राज्य
(3)