सन्निहित चित्र का पता लगाना

(Spotting out the embedded figures)
______________________________________

कोई चित्र X किसी अन्य चित्र Y में सन्निहित तब माना जाता है, जब चित्र X, चित्र Y का एक भाग होता है। इस तरह के प्रश्नों में, एक चित्र X दिया होता है (जिसे प्रश्न आकृति कहते हैं)। उसके बाद चार जटिल चित्र दिए होते हैं (जिन्हें विकल्प आकृति कहते हैं), जो ऐसे होते हैं कि उनमें से किसी एक में चित्र X सन्निहित होता है। अभ्यर्थी को उसी विकल्प आकृति को ज्ञात करना होता है।

निर्देश : चित्र X, दिए गए चार विकल्प चित्रों में किसी एक में सन्निहित है। उस विकल्प काे ज्ञात करो।

उदाहरण

1.  प्रश्न आकृति

विकल्प आकृति

हल
आकृति (X) आकृति (A) में सन्निहित है जैसा कि नीचे दिखाया गया है।


अत: उत्तर (A) है।

2.  प्रश्न आकृति

विकल्प आकृति

हल
चित्र (X) विकल्प आकृति (A) में सन्निहित है। यह निम्न चित्र में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है :

.............................................................................................

चित्र निर्माण तथा स्थान कल्पना

(Figure Formation and Space Visualisation)

______________________________________

इस प्रकार के प्रश्नों में चित्र तथा उसके अवयवों के संबंध में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। कुछ उदाहरण इस प्रकार के हो सकते हैं -
1.    दिए गए विभिन्न अवयवों से एक चित्र का निर्माण करना।
2.   दिए गए चित्र काे विभिन्न सरल अवयवों में तोड़ना।
3.   एक आकृति में भिन्न-भिन्न अवयव दिए गए हैं, उस आकृति की पहचान करना, जिसमें वे सभी अवयव शामिल हों, आदि।

निर्देश : नीचे चित्र (X) में कुछ अवयव दिए गए हैं, उसके बाद चार विकल्प आकृतियाँ दी गई हैं। यह आकृतियाँ ज्ञात करो, जिसे (X) में दिए गए अवयवों से बनाया जा सकता है।

उदाहरण

1.  


हल – चित्र (C) में इन सभी अवयवों की आवश्यकता है, जो चित्र (X) में V प्रदर्शित है। अत: उत्तर V है।

2.  


हल – चित्र (X) में दिए गए अवयवों से चित्र (B) पूर्णत: निर्मित किया जा सकता है। अत: उत्तर (B) है।

3. माचिस की तीलियों से विभिन्न चित्र बनाए जा सकते हैं। निम्न में से किस चित्र को नहीं बनाया जा सकता है?

हल : एक तीली से एक रेखा बनाई जा सकती है। अत: सभी चित्र बन सकते हैं। विकल्प (C) नहीं बनेगा, क्योंकि इसमें केवल 8 तीलियों की आवश्यकता है। अत: उत्तर (C) है।

4. नीचे एक आकृति (X) दी गई है, जिसमें कुछ अवयव दिए गए हैं। उसके नीचे चार विकल्प आकृतियाँ दी गई हैं। आपको इन विकल्पों में से वह आकृति ज्ञात करनी है, जिसमें चित्र (X) के अंदर दिए गए सभी अवयव विद्यमान हों।


हल : आकृति (X) में दो त्रिभुज तथा एक समलम्ब चतुर्भुज (trapezium) अर्थात् कुछ तीन अवयव दिए गए हैं। ये तीनों ही तथा लगभग उसी आकार में विकल्प चित्र (D) में विद्यमान है। अत: उत्तर (D) है।

.............................................................................................