कथन और निष्कर्ष
कथन (Statement)-
- किसी भी विषय के संदर्भ में दी गई अभिव्यक्ति को कथन कहते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)-
- कथन के आधार पर अनुमान के द्वारा कथन में सन्निहित जो यथार्थ (Fact) स्थापित किए जाते हैं, उसे निष्कर्ष कहते हैं।
- इस प्रकार की परीक्षा में एक कथन दिया गया होता है एवं इसके साथ निष्कर्ष I और II दिए गए होते हैं। दिए गए कथन सर्वमान्य मान्यताओं - अवधारणाओं से बिल्कुल परे ही क्यों न हों यानी कि असत्य ही क्यों फिर भी उन्हें सत्य मानकर तथा सर्वज्ञात तथ्यों की अवहेलना करते हुए यह ज्ञात करना होता है कि दिए गए कथन के आधार पर दिए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से निकलता है।
निर्देश- (उदाहरण 1 से 10 तक):
- निम्नलिखित दिए गए प्रत्येक प्रश्न कथन दिए गए हैं। जिनके नीचे दो निष्कर्ष । और ।। दिए गए हैं। गए दोनों कथन सर्वज्ञात तथ्यों से मेल न रखने वाले हो। फिर भी आप उन दोनों कथनों को सत्य मान कर और सर्वज्ञात तथ्यों की अवहेलना हए निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए कथनों के आधार पर तर्कसंगत रूप से निकलता है।
अपना उत्तर दीजिए
(a) यदि केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(c) यदि निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।
(d) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II निकलता है।
उदाहरण 1:
कथन: (i) कुछ चपरासी निर्धन होते हैं।
(ii) X निर्धन है।
निष्कर्ष: I. X चपरासी है।
II. X का परिवार बड़ा है।
व्याख्यात्मक हलः (d)
- कथन से यह निष्कर्ष नहीं निकला जा सकता कि X निर्धन होने का कारण चपरासी है क्योंकि कुछ चपरासी निर्धन है न कि सभी निर्धन चपरासी हैं। इसी प्रकार निष्कर्ष II भी सम्भव नहीं है क्योंकि यह निष्कर्ष निकाला जा सकता कि X का परिवार बड़ा होना ही उसकी निर्धनता का कारण है।
उदाहरण 2:
कथन: मंत्रीगण अपनी कार में जन-समारोह में आए।
निष्कर्ष: I. सभी मंत्री धनी हैं।
II. मंत्रियों के पास कार है।
व्याख्यात्मक हल: (b)
- दिए गए कधन से केवल निष्कर्ष । निकलता है कि मंत्रियों के पास कार है, परन्तु निष्कर्ष । को कथन से नहीं निकाला जा सकता है।
उदाहरण 3:
कथन: (i) विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसर डॉक्ट्रेट की डिग्री रखने वाले होते हैं।
(ii) x एक महिला प्रोफेसर है। निष्कर्ष : I.X के पास डॉक्ट्रेक की डिग्री नहीं है।
II केवल पुरुष प्रोफेसर डॉक्ट्रेट की डिग्री रखते हैं।
व्याख्यात्मक हलः (d)
- कथन से यह स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसर डॉक्ट्रेट का डिग्री रखने वाले होते हैं। चूंकि र एक महिला प्रोफेसर है, अत: उसके पास भी डॉक्ट्रेट की डिग्री होगी और केवल पुरुष प्राफेसर डॉक्ट्रेट की डिग्री रखते हैं यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
उदाहरण 4:
- कथन प्रत्येक समाज में मानव-प्रेमियों ने मानवोचित सहानुभूति प्रदर्शित करते हुए तथा जरूरतमंद लोगों की उत्साहपूर्वक सहायता करके मानव कल्याण के लिए योगदान किया है।
निष्कर्ष: I. धनी लोग मानव-प्रेमी होते हैं।
II. गरीब लोग मानव-प्रेमियों के रूप में काम नहीं कर सकते।
व्याख्यात्मक हलः (d)
- कथन में कहीं भी धनी एवं निर्धन का उल्लेख नहीं किया गया है, अतः दोनों निष्कर्ष सम्भव नहीं हैं।
उदाहरण 5:
कथन: जब वर्षा होती है तो प्रायः X बाहर नहीं जाता, x बाहर गया है।
निष्कर्ष: I. वर्षा नहीं हो रही है।
II. X को बाहर कुछ आवश्यक कार्य निपटाना है।
व्याख्यात्मक हल: (a)
- कथन से स्पष्ट है कि अगर X बाहर गया है तो वर्षा नहीं हो रही है क्योंकि जब वर्षा होती है तो प्राय: X बाहर नहीं जाता है। परन्त कथन से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि X को बहार कुछ आवश्यक कार्य निपटाना है।