सब्सिडी

-सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता

है।

-सहायिकी/सब्सिडी वह भुगतान है जो सरकार द्वारा किसी उपभोक्ता को बाजार कीमत की अनुपूर्ति के लिये किया जाता है।

-सरल शब्दों में सब्सिडी एक प्रकार की सरकारी सहायता है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध करवाना है।

-बहुत सी वस्तुएँ ऐसी होती है जो हमारे दैनिक जीवन के लिये आवश्यक होती है किंतु इतनी महँगी होती है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति इसे खरीद नहीं पाता है इसलिये सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में छूट दी जाती है।

-आर्थिक लागत व रियायती लागत के मध्य मूल्य का भुगतान जो सरकार द्वारा किया जाता है। सब्सिडी कहलाती है।

-सब्सिडी = आर्थिक लागत - रियायती दर

-सब्सिडी वस्तुओं तथा सेवाओं की लागत में कमी करती है।

सब्सिडी देने का उद्देश्य-

-बुनियादी वस्तुएँ व सेवाएँ सभी के लिए उपलब्ध कराना।

-आर्थिक व सामाजिक आधार पर असमानता को समाप्त

करना।

-अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करना।

-सरकार द्वारा मांग को बढ़ाकर उत्पादन क्षेत्र में प्रोत्साहन दिया

जाता है।

-खाद्य सुरक्षा प्रदान कर पोषण स्तर को बनाए रखना।

-स्वास्थ्य तथा शिक्षा की उपलब्धता से मानव संसाधन का

विकास।

-उत्पादन लागत को कम करना तथा आय में स्थिरता प्रदान

करना।

-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तैयार मानकों के लक्ष्यों को प्राप्त कर वैश्विक

मंचों पर साख मजबूत करना।

-आर्थिक व सामाजिक न्याय के साथ गरिमामय जीवन के

संवैधानिक लक्ष्यों को प्राप्त करना।

-घरेलू उत्पादन को सब्सिडी प्रदान कर आयात को हतोत्साहित

व निर्यात को प्रोत्साहित किया जाता है।

सब्सिडी के लाभ:-

(1) देश में उत्पादन बढ़ता है।

(2) सामाजिक व आर्थिक कल्याण को बढ़ावा मिलता है।

(3) रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं।

(4) कमजोर वर्ग को फायदा होता है।

सरकार द्वारा सब्सिडी दो प्रकार से दी जाती है-

प्रत्यक्ष सब्सिडी

-जब सरकार द्वारा सब्सिडी का नकद भुगतान किया जाता है तो उसे प्रत्यक्ष सब्सिडी कहते हैं।

अप्रत्यक्ष सब्सिडी

-जब सरकार द्वारा सब्सिडी का नकद भुगतान न करके उसे अन्य माध्यम से दिया जाता है तो उसे अप्रत्यक्ष सब्सिडी कहते हैं जैसे कर में छूट।

प्रभाव के आधार (On the basis of Impact)

मैरिट आधारित सब्सिडी

जब सब्सिडी का लाभ समाज के सभी वर्गों को प्राप्त होता है। जैसे - प्राथमिक शिक्षा व स्वास्थ्य

नॉन मैरिट सब्सिडी

जब सब्सिडी का लाभ सभी वर्गों को प्राप्त नहीं होकर कोई विशेष वर्ग लाभान्वित होता है।

आवंटन के आधार पर (On the basis of distribution)

प्रत्यक्ष सब्सिडी (Direct Subsidy):-

-यदि बजट के किसी मद प्रत्यक्ष रूप से वित्त का आवंटन कर सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उर्वरक सब्सिडी, नि:शुल्क शिक्षा, खाद्यान सब्सिडी।

अप्रत्यक्ष सब्सिडी (Indirect Subsidy)

-यदि बजट में किसी वस्तु या मद पर प्रत्यक्ष रूप से सहायता उपलबध नहीं कराकर अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्रदान किया जाता है। रियायती दरों पर ऋण बिजली की दरों में छूट।

अन्तरण के आधार पर (On the basis of transfer)

तिरछी सब्सिडी (Cross Subsidy):-

-जब किसी एक आर्थिक क्रिया में मूल्यों को कम करने के लिए किसी दूसरी आर्थिक क्रिया के मूल्य को बढ़ाकर उस पर पहली गतिविधि का बोझ डाला जाता है।

प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (Direct Benefit Transfer):-

-लाभार्थी को सीधे बैंक खाते में प्रत्यक्ष रूप से उपलब्धता।

-अन्तर मूल्य का भुगतान (आर्थिक लागत - रियायती लागत) सीधे खाते में करना।

-सब्सिडी भुगतान प्रक्रिया में लीकेज को समाप्त करना तथा

भ्रष्टाचार को मिटाना।

जैसे - पहल योजना-एल.पी.जी. गैस सब्सिडी ट्रांसफर

Universal Basis Income (U.B.I)

सब्सिडी की इस अवस्था में बुनियादी आवश्यकताओं की

उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम आय उपलब्ध कराई जाती है।

जिसका उद्देश्य एक निश्चित जीवनस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

यू.बी.आई. (U.B.I.) दोष

-युवाओं में काम न करने की प्रवृत्ति का पैदा होना।

-अनावश्यक राजकोषीय भार में वृद्धि होना।

-श्रम की दरों में होने वाली वृद्धि उत्पादन लागत में वृद्धि      करेगी।

-अर्थव्यवस्था में बढ़ी मुद्रा तरलता से मांग में वृद्धि होगी तथा  मुद्रास्फीति बढ़ेगी।

सब्सिडी के अन्य प्रकार-

खाद्य सब्सिडी (Food Subsidy)

-खाद्य सब्सिडी में सरकार गरीबों के लिये सस्ते दामों पर चावल, गेहूँ, चीनी आदि PDS के माध्यम से उपलब्ध करवाती है।

किसान सब्सिडी (Farmer Subsidy)

-Farmer Subsidy में उर्वरक सब्सिडी, ब्याज माफी सब्सिडी, कृषि वाहन तथा कृषि उपकरण खरीदने हेतु सब्सिडी शामिल है।

पेट्रोलियम सब्सिडी (Petrolium Subsidy)

-गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार सस्ते दामों पर मिट्‌टी का तेल, रसोई गैस, डीजल तथा पेट्रोल पर सब्सिडी उपलब्ध कराती है।

कर सब्सिडी (Tax Subsidy)

-टैक्स सब्सिडी मुख्य रूप से बड़े औद्योगिक घरानों को प्रदान की जाती है ताकि ये लोग अधिक लागत की हालत में उत्पादन करना बंद ना करें जिससे बेरोजगारी ना फैले।

ब्याज सब्सिडी (Interest Subsidy)

-ब्याज सब्सिडी के अंतर्गत शिक्षा हेतु लिये गए ऋण पर लगने वाले ब्याज का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है।

धार्मिक सब्सिडी (Religion Subsidy)

-यह सब्सिडी मुस्लिम समुदाय के लोगों को हज यात्रा तथा हिन्दुओं को अमरनाथ यात्रा करने के लिये सरकार की जाती है।